मोदी-योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ: स्वतंत्र देव सिंह

मोदी-योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ: स्वतंत्र देव सिंह

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और केन्द्र में माेदी सरकार के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है, जबकि पिछली सरकारें दंगा कराने के लिये ही कुख्यात रही हैं।

स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को छुटमलपुर के बेहट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश हिंदू मुस्लिम काे गरीबी से लड़ने में सक्षम बनाया है इसीलिये राज्य में अब सांप्रदायिक दंगे नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है। वहां एक छोटा सा नेता भी पार्टी का राष्ट्रीय या प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है।

उन्होंने कहा कि धन संपदा की देवी लक्ष्मी फूल पर बैठकर आती है हाथी, साइकिल और पंजे पर नहीं। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक मतदाता मोदी और योगी के लिए भाजपा को वोट देकर प्रदेश में कमल खिलाने का काम करें।

सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जिन्ना की बात करके लोगों को आपस में लड़ाना चाहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में आपसी दंगे होने के बजाय पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारने का काम किया गया। अब हिंदू मुस्लिम केवल गरीबी से लड़ेगा आपस में नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब बिना भेदभाव सभी को पक्के मकान और आयुष्मान कार्ड दिए गए।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि अब अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सपा सरकार में डीजे बंद कराने का काम किया था, लेकिन अब शान के साथ योगी सरकार में डीजे बजते हैं। अब गुंडे डरते हैं वह बिल्डर को फोन नहीं करते। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को ईमानदार नेता चाहिए ताकि लोग शांति से जीवन यापन कर सकें।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर बन रहा है। जहां से आतंकवाद पर काबू पाया जाएगा। अपना संबोधन शुरू करने से पहले उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।



epmty
epmty
Top