नितिन गडकरी ने इशारों में कह दी सरकार को चुभने वाली ऐसी बात

नितिन गडकरी ने इशारों में कह दी सरकार को चुभने वाली ऐसी बात

नई दिल्ली। अपने बेबाक बयानों के लिए देशभर में पहजाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर से अपने अंदाज में सरकार को आईना दिखाते हुए कहा है कि सरकार में यह एक समस्या है कि वह समय पर अपने फैसले नहीं लेती है। हमारे देश में संभावनाएं मौजूद हैं और लोगों के भीतर क्षमता भी है। हमें अच्छी तकनीक और नए सुधारों को स्वीकार करना ही होगा।

मंगलवार को आयोजित किए गए नेटकॉन 2022 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आप चमत्कार कर सकते हैं। हमारे देश के भीतर संभावनाएं मौजूद रहने के साथ क्षमताएं भी है। मेरा मानना है कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर का भविष्य उज्जवल है और हमें अच्छी तकनीक और नए सुधारों को स्वीकार करना होगा।

केंद्रीय परिवहन सड़क मंत्री ने कहा कि हमें हमारे पास वैकल्पिक चीजें होनी चाहिए, जिससे हम क्वालिटी से समझौता किए बगैर लागत में कमी ला सकते हैं। निर्माण के काम में समय बहुत अहमियत रखता है और यही इस क्षेत्र की सबसे बड़ी पूंजी है। लेकिन हमारे सामने समस्या यह है कि सरकारें समय पर फैसले नहीं लेती हैं। तकनीक और संसाधनों से भी महत्वपूर्ण यह है कि समय पर फैसला लिया जाए।

epmty
epmty
Top