भाजपा के बागी 15 पदाधिकारी निष्कासित

भाजपा के बागी 15 पदाधिकारी निष्कासित
  • whatsapp
  • Telegram

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जिला पंचायत चुनाव में संगठन द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध बगावत कर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 पदाधिकारियों को अगले छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है ।

भाजपा की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि अनुशासन तोड़कर पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनाव मैदान में उतरने वाले पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया इनमें जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 3 से सुरेंद्र साहू मंडल मंत्री वार्ड नंबर 9 से गुलाब सोनकर पूर्व बूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 11 से शिवम मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वार्ड नंबर 11 से रामहित पटेल बूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 12 से तूफान सिंह यादव मंडल मंत्री वार्ड नंबर 13 से उधौ श्याम वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष वार्ड नंबर 14 से राजीव कुमार रैना जिला मंत्री युवा मोर्चा वार्ड नंबर 15 से साजन मौर्य पूर्व जिला महामंत्री वार्ड नंबर 16 से गुलाब सिंह लोधी बूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 19 से प्रकाश दुबे मंडल मंत्री वार्ड नंबर 23 से पुजारी लाल बूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 25 से ओमप्रकाश रैदास मंडल उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 25 से रामसागर कोरी सेक्टर प्रभारी वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से तत्काल 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है ।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top