डब्ल्यूटीओ का विकल्प नहीं, इसमें परिवर्तन की जरुरत- राष्ट्रपति

डब्ल्यूटीओ का विकल्प नहीं, इसमें परिवर्तन की जरुरत- राष्ट्रपति
  • whatsapp
  • Telegram

मॉस्को। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जी-20 सम्मेलन में शनिवार को कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का कोई विकल्प नहीं है लेकिन वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए इसमें परिवर्तन की जरुरत है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "सामान्य तौर पर जी-20 को समकालीन चुनौतियों के अनुसार विश्व व्यापार संगठन में सुधार के लिए आम दृष्टिकोण की खोज जारी रखनी चाहिए। लेकिन डब्ल्यूटीओ का कोई विकल्प नहीं है।"

रुसी राष्ट्रपति ने कहा कि यह लक्ष्य सार्वभौमिक मानदंडों और सिद्धांतों के आधार पर स्थिर, कुशल और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के बिना हासिल नहीं किया जाएगा।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top