गहलोत ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर जताई संवेदना

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर अपनी संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को हिम्मत देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर दुख जताया और कहा कि रघुवंश बाबू के निधन से उन्हें दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने गरीबों की सुनी और उनकी पीड़ा को समझा। ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में उनकी वकालत और योगदान को लंबे समय तक याद किया जायेगा।
वार्ता
Next Story
epmty
epmty