कैबिनेट विस्तार से नीतीश ने भाजपा पर किया पलटवार

कैबिनेट विस्तार से नीतीश ने भाजपा पर किया पलटवार
  • whatsapp
  • Telegram

पटना। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में जेडीयू को प्रतिनिधित्व नही ंमिलने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा के विधायकों को दरकिनार कर भाजपा को करारा झटका दिया है।

ज्ञात हो कि आज बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में आठ नये मंत्री शामिल किए गये हैं। नये मंत्रियों के शपथ लेने के बाद बिहार में इस वक्त 33 मंत्री हो गये हैं। बिहार में मंत्री बनाए जाने की अधिकतम सीमा 36 है। अभी 3 मंत्री और बनाये जाने जा सकते हैं।

आज नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों में संजय झा, अशोक चैधरी, श्याम रजक, नीरज कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, लक्ष्मेश्वर राय, रामसेवक सिंह व बीमा भारती के नाम शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव में बिहार में नीतीश, पासवान और मोदी की तिकड़ी ने सूबे के 40 में से 39 सीटों पर जीत का परचम लहराया। लेकिन मोदी मंत्रीमंडल से जदयू के नदारद रहने से दोनों के बीच उठे मतभेद की खबरें पारे के साथ बढ़ती जा रही है। मोदी कैबिनेट के गठन पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में जदयू के शामिल होने का वक्त खत्म हो गया है। अब भविष्य में भी जदयू मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी।

बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार के बाद उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ कोई कन्फ्यूजन नहीं है। मंत्रीमंडल विस्तार पर पार्टी ने तय किया इस बार विस्तार में भारतीय जनता पार्टी शामिल नहीं होगी। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा कोटे के मंत्रियों कर रिक्तियां भरने की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल इसे टाल दिया है।

पहले भाजपा का जेडीयू को केन्द्र सरकार मे शामिल नहीं करना चर्चा का विषय बना रहा। अब नीतीश के पलटवार से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गयी है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top