RLD की नई टीम गठित-इन्हें बनाया प्रदेशाध्यक्ष- इन्हें भी जिम्मेदारी

RLD की नई टीम गठित-इन्हें बनाया प्रदेशाध्यक्ष- इन्हें भी जिम्मेदारी

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की नई टीम का गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व विधायक रामाशीष राय के हाथों में सौंपी है। इनके अलावा दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी सेक्टर संगठन एवं प्रदेश संयोजक के नामों का भी एलान कर दिया गया है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूती देने और दल की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए रालोद की नई टीम का गठन कर दिया है। पूर्व विधायक रामाशीष राय को आरएलडी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मनजीत सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंवर हसन को भी आरएलडी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा ऐश्वर्य राज आरएलडी के प्रदेश संयोजक नामित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए पिछले दिनों हुए चुनाव के बाद आए परिणामों में उम्मीद के मुताबिक पार्टी को कामयाबी नहीं मिलने पर आरएलडी मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने उत्तर प्रदेश में रालोद की प्रदेशीय, क्षेत्रीय एवं जिला इकाइयों के साथ साथ सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया था। रालोद के आधिकारिक पेज पर इन्हें भंग करने की जानकारी दी गई थी।

epmty
epmty
Top