चाचा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से भतीजे की बंधी घिग्घी

चाचा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से भतीजे की बंधी घिग्घी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को लेकर सुर बदल गए हैं। चाचा को बीजेपी से मिला हुआ बताने वाले सपा मुखिया ने अब प्रसपा अध्यक्ष चाचा शिवपाल यादव को अपनी पार्टी को मजबूत करने की सलाह दी है।

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को सलाह दी है कि वह मेहनत के साथ भाग दौड़ करते हुए अपनी पार्टी को मजबूत करें। प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी के साथ मिला हुआ बता चुके सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज बृहस्पतिवार को कहा है कि उनके चाचा अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्हें अपने दल को मजबूती देने के प्रयास करने चाहिए। समाजवादी पार्टी के मुखिया की ओर से यह सलाह ऐसे समय पर दी गई है जब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर अपने नए कदम के ऐलान करने जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को झांसी में आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी भी पार्टी है और वह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें केवल अपना सिंबल दिया और जब कोई सिंबल देता है तो सदस्य बनाना पड़ता है। अखिलेश ने चाचा को यह भी सलाह दी कि वह अपने दल की मजबूती के लिए काम करें।

epmty
epmty
Top