भतीजे अखिलेश ने दिखाया चाचा प्रेम- शिवपाल के लिये मांगी आगे सीट

भतीजे अखिलेश ने दिखाया चाचा प्रेम- शिवपाल के लिये मांगी आगे सीट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रही राजनीति की मिस्ट्री राजनीति के जानकारों की चकरघिन्नी बना रही है। गठबंधन को लेकर चल रहे छत्तीस के आंकडे के बीच भतीजे अखिलेश यादव ने अपने चाचा के प्रति प्रेम दिखाते हुए विधानसभा के भीतर उनके लिए अगली कतार में सीट दिए जाने की मांग उठाई है।

दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को एक चिट्ठी लिख कर भेजी गई है। जिसमें सदन के भीतर चाचा शिवपाल सिंह यादव को आगे बैठाने की अपील विधानसभा अध्यक्ष से की गई है। चिटठी में सपा मुखिया का कहना है कि चाचा शिवपाल सिंह यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें सदन के भीतर अगला कतार में सीट मिलनी चाहिए।

फिलहाल शिवपाल सिंह यादव पीछे की कतार में बैठते हैं। वरिष्ठ नेता होने के बावजूद उनका पिछली कतार में बैठना ठीक नहीं है। हालांकि शिवपाल सिंह यादव ने भी इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर यह मांग रखी थी। शिवपाल सिंह यादव चाहते हैं कि विधानसभा के भीतर उन्हें बैठने के लिए आगे सीट दी जाए।

उल्लेखनीय है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव एवं प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव के बीच पिछले काफी समय रिश्ते तल्ख चल रहे है। चाचा भतीजे समय समय पर एक दूसरे को अपने निशाने पर लेने में कतई गुरेज नहीं करते है।

epmty
epmty
Top