UP में जो परिवर्तन हुआ, मुजफ्फरनगर उसका साक्षी- मोहित बेनीवाल

UP में जो परिवर्तन हुआ, मुजफ्फरनगर उसका साक्षी- मोहित बेनीवाल

मुजफ्फरनगर। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद जो-जो सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, मुजफ्फरनगर उसका साक्षी है। उन्होंने कहा कि उद्योग धंधे यहां से पलायन करने के लिए मजबूर हो गये थे, लेकिन आज सभी उद्योग प्रगति कर रहे हैं। इसका श्रेय जनता को है, जिसने कि BJP को देश का प्रतिनिधित्व दिया है।


एमजी पब्लिक स्कूल में आयोजित चर्चा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और प्रेरणा से आज भाजपा नए मुकाम पर पहुंची। दिन-प्रतिदिन भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के निर्देशन में कार्य करते हैं। वे आज इस कार्यक्रम में आये हैं, यह बहुत ही सौभाग्य की बात हैं। उन्होंने सुनील बंसल का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पहले जब जनपद में कार्यक्रम होते थे, तो सोचना पड़ता था कि रात में करें या दिन में। लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 में परिवर्तन की शुरूआत हुई। करोड़ों लोगों ने मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का कार्य किया। यूपी में 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है। उसके बाद से यूपी में जो भी परिवर्तन हुआ है, मुजफ्फरनगर उसका साक्षी है। पहले लोग सोचते थे कि बहन-बेटी कैसे पढ़ें, बच्चों को कैसे शिक्षा दिलाएं? उत्तर प्रदेश से उद्योग पलायन करने के लिए मजबूर थे। कैराना, मुजफ्फरनगर की चर्चा जब देश में होती थी, तो बोला जाता था, वहां असुरक्षा का माहौल है। आज चर्चा आत्मनिर्भर भारत की होती है। उत्तर प्रदेश सरकार भी इसी मार्ग पर आगे बढ़ रही है।


उन्होंने कहा कि जब वह काॅलेज में पढ़ते थे, तो देश के कुछ छात्र पढ़ाई करने के लिए विदेश चले जाते थे और फिर बाद में पता चलता था कि वे वहीं सेटिल हो गये। मोदी सरकार ने बजट में प्रावधान किया कि रिसर्च को बढ़ावा दिया जाये। जो छात्र बाहर जा रहे हैं, उनको देश में ही अपाइंट किया जाये, ताकि वे बाहर न बस सकें। इसी दिशा में आज देश आगे बढ़ रहा है, यूपी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सुनील बंसल का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल में व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने जनपद में आने का समय निकाला।

epmty
epmty
Top