मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी- अखिलेश लेकर पहुंचे हॉस्पिटल

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी- अखिलेश लेकर पहुंचे हॉस्पिटल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ जाने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालातों के चलते मुलायम सिंह यादव को सामान्य कमरे से अब आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। लगातार डॉक्टर सपा संरक्षक के स्वास्थ्य पर नजदीकी नजर रख रहे हैं।

रविवार को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता को तुरंत राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली ले जाएंगे मुलायम सिंह यादव को अब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।

आरंभ में एक सामान्य कमरे के भीतर भर्ती किए गए पूर्व मुख्यमंत्री को अब आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। जहां अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक सपा संरक्षक के स्वास्थ्य पर नजदीकी निगाह रखे हुए हैं।

उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव राजधानी नई दिल्ली में मौजूद हैं जो गुरुग्राम में अपने भाई का हाल-चाल जानने के लिए पहुंच रहे हैं।

epmty
epmty
Top