मोहन भागवत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए ISRO को दिया धन्यवाद

मोहन भागवत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए ISRO को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग वैज्ञानिकों और शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

मोहन भागवत ने कहा, “अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई नहीं पहुंचा था। हमारे वैज्ञानिकों के दीर्धकालीन परिश्रम के बाद सबसे पहले उतरने का सम्मान मिला है। यह केवल देश के लिए ही नहीं ब्लकि संपूर्ण विश्व की मानवता के लिए है।”

उन्होंने ने कहा कि संपूर्ण विश्व को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ से देखने वाला भारत विश्व को शांति और समृद्धि प्रदान करने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम के लिए हम अपने वैज्ञनिकों के कृतज्ञ हैं तथा हम सारे वैज्ञानिकों, उन्हें प्रोत्साहन देने वाले शासन-प्रशासन, सबका हम धन्यवाद करते हैं, हम उन सबका अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत दुनिया को भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति की राह पर ले जायेगा।

वार्ता




epmty
epmty
Top