मंत्रियों संग मोदी की होने वाली बैठक हुई रद्द

मंत्रियों संग मोदी की होने वाली बैठक हुई रद्द

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट विस्तार के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में फेरबदल और विस्तार पर वार्ता होनी थी। आज होने वाली इस मीटिंग को रद्द कर दिया गया है। इस बैठक में भाजपा मुखिया जेपी नड्डा सहित कई सीनियर केन्द्रीय मंत्रियों को भी बुलाया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक आज होने वाली इस बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान, प्रहलाद जोशी पीयूष गोयल और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल होने वाले थे। लेकिन इस मीटिंग को ही रद्द कर दिया गया है। केन्द्रीय कैबिनेट में सिर्फ 79 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें अभी कुल 53 ही मंत्री हैं। नये मंत्रियों के लिये 26 पद रिक्त हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रियों संग 20 जून को भी एक बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2021 तक सरकार के कार्यों को लेकर वार्ता की थी। इसके साथ-साथ मंत्रियों को फीडबैक भी लिया गया था।

epmty
epmty
Top