बाल-बाल बचे विधायक और बेटा

मोगा। पंजाब में मोगा के विधायक हरजोत कमल, उनका बेटा,मोगा सुधार न्यास के चेयरमैन विनोद बंसल और कार चालक आज एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए।
पुलिस ने आज यहां बताया कि इन सभी को मोगा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हरजोत कमल की हिप बाेन टूट गयी तथा विनोद बंसल की बाजू और टांग की हड्डी टूट गई। चालक की हालत खतरे से बाहर है। यह हादसा फतेहगढ़ साहिब जिले के खमानों के समीप हुआ। विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो गलत साइड से आ गई जिससे यह घटना हुई। उनका बेटा सुरक्षित बच गया।
Next Story
epmty
epmty