मंत्री के बिगड़े बोल- इंदिरा राजीव की हत्याएं शहादत नहीं, केवल...

मंत्री के बिगड़े बोल- इंदिरा राजीव की हत्याएं शहादत नहीं, केवल...

नई दिल्ली। देशभर में चल रहे बयान देने के सिलसिले में खुद को शामिल करते हुए केंद्रीय कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने भी अब विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने कहा है कि शहादत पर गांधी परिवार का एकाधिकार नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी की हत्याएं शहादत नहीं बल्कि वह एक दुर्घटनाएं थी। कैबिनेट मंत्री ने सांसद राहुल गांधी पर भी अपना सियासी हमला बोला है।

केंद्रीय कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने अपने विवादित बयान में कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर इस बात को कहते हैं कि गांधी परिवार ने देश के लिए कई शहादत दी है, जबकि हकीकत यह है कि गांधी परिवार के सदस्यों के साथ जो कुछ भी हुआ है वह केवल दुर्घटनाएं थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या उनके अंगरक्षक ने की थी, जबकि राजीव गांधी की मौत लिटटे आतंकवादियों के हमले में हुई थी।

केंद्रीय मंत्री यहीं पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा है कि शहादत वह होती है जिसमें कोई व्यक्ति देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल जाता है या देश की रक्षा के लिए दुश्मन से मुकाबला करते हुए सीने पर गोली खाता है। सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक अली खां, राम प्रसाद बिस्मिल और दुर्गा मल समेत हजारों लाखों ऐसे लोग हैं जिन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते मौत को गले लगा लिया था।

epmty
epmty
Top