मंत्री कपिल देव ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अफसरों के कसे पेंच

मंत्री कपिल देव ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अफसरों के कसे पेंच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने समीक्षा बैठक आयोजित कर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के अलावा कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ सर्व समाज के विकास के लिए कार्य कर रही है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद एवं राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के साथ राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में शामिल अफसरों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं तक जनता की पहुंच सुलभ बनाई जाए। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं यातायात व्यवस्था में आमूलचूल सुधार लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

लखनऊ मंडल के प्रभारी मंत्री बनाये गये व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ सर्व समाज के विकास के लिए काम कर रही है।

epmty
epmty
Top