मंत्री कपिलदेव ने किया जनसम्पर्क- मांगे BJP के लिए वोट

मंत्री कपिलदेव ने किया जनसम्पर्क-  मांगे BJP के लिए वोट

मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जीत दिलाने को मंत्री कपिल देव अग्रवाल व रामपुर मनिहारन से विधायक देवेंद्र निम ने क्षेत्र में जनसंपर्क व बैठक कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को वोट पड़ेंगे और मतगणना आठ को होगी। भाजपा ने निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। प्रचार-प्रसार एवं चुनावी जनसंपर्क की कड़ी में आज मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से हैट्रिक लगाने वाले विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खतौली विधानसभा के तिसंग मंडल का दौरा कर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की।

सबसे पहले, ग्राम कढ़ली में आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार चहुंमुखी विकास एवं जन कल्याण को प्रतिबद्ध है।


क्षेत्र के ग्राम सतगुरु पुर में श्री गुरू मंदिर सतगुरु नगर ट्रस्ट नगली साहिब आश्रम में पहुंचे मंत्री कपिल देव ने श्री ब्रह्मधर्मानंद जी के सनिध्य में पूज्य विशेष गुरु माता जी व संतो का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजित बैठक को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी जी भरपूर आशीर्वाद एवं मत दिलवाने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम जसौला में आयोजित बैठक को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी को मजबूती देने में सहयोग की अपील की।

मंत्री कपिल देव ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और कहा कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। मोर्चे का हर कार्यकर्ता एक समान है। सभी समानता का भाव लेकर कार्य करें। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार निम्न एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनको लाभान्वित कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया है कि खतौली सीट पर भाजपा पिछले बार के चुनाव में मिले वोटों से दोगुनी वोट हासिल करेगी।

इस अवसर पर रामपुर मनिहारन विधायक देवेन्द्र कुमार निम, पदम तोमर, पुनित वशिष्ठ, ग्राम प्रधान शिवम सैनी, प्रमोद कुमार, जोगेन्दर गुर्जर, मंगल सैनी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा निरंजन मोदी, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा राजू बाल्मीकि जी, बूथ अध्यक्ष सुरेश, ठाकुर मनवीर सिंह शक्ति केंद्र प्रभारी, ओमबीर सिंह, रामफल सैनी आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top