मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी स्वरूप ने बचाया भाजपा का गौरव

मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी स्वरूप ने बचाया भाजपा का गौरव

मुजफ्फरनगर। जनपद के 10 नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। मुजफ्फरनगर शहर में मीनाक्षी स्वरूप ने जरूर भाजपा का गौरव बचाने का काम किया है।

गौरतलब है कि स्थानीय निकाय चुनाव में मुजफ्फरनगर जनपद की दो नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर और खतौली तथा आठ नगर पंचायतों पुरकाजी, भोकरहेड़ी, मीरापुर, जानसठ, बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली और चरथावल में भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे।

गौरतलब है कि पिछली बार भी भाजपा के प्रत्याशी के रूप में जानसठ में प्रवेंद्र भड़ाना, बुढ़ाना में बाला त्यागी, शाहपुर में प्रमेश सैनी भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीत गए थे लेकिन इस बार 10 नगर निकाय में से केवल मुजफ्फरनगर शहर में गौरव स्वरूप की पत्नी मीनाक्षी स्वरूप ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है। हालांकि इस जीत में भी मुस्लिम मतों के बिखराव के कारण ही भाजपा जीत पाई है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी किसी भी नगर पालिका या नगर पंचायत में अपने प्रत्याशी को जीत नहीं दिला पाई है। इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा रालोद गठबंधन के 4 विधायकों की जीत के बाद खतौली में हुए उपचुनाव में भी भाजपा की हार के बाद अब मुजफ्फरनगर जनपद के 10 में से 9 नगर निकायों में भाजपा की हार ने पार्टी के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर कर दी है।

epmty
epmty
Top