मेदांता ने जारी किया मुलायम का हेल्थ बुलेटिन - अखिलेश ने बताई यह बात

मेदांता ने जारी किया मुलायम का हेल्थ बुलेटिन - अखिलेश ने बताई यह बात

नई दिल्ली। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत को गंभीर होना बताया है। उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार आने की बात कह रहे हैं।

बृहस्पतिवार की शाम को गुरुग्राम के मेदांता की ओर से अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के संबंध में हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें अस्पताल की ओर से सपा संरक्षक की हालत गंभीर बताई गई है। गुरु ग्राम में ही मुलायम सिंह यादव की देखरेख में लगे हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में मामूली सुधार आने की बात कही है।

मेदांता अस्पताल की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है और आईसीयू के भीतर सपा संरक्षक का इलाज जारी है। उनका इलाज जीवन रक्षक दवाओं के माध्यम से किया जा रहा है।

epmty
epmty
Top