दिल्ली कूच- इंटरनेट बंद- बॉर्डर पर डटे किसान- पंजाब में टोल कराएं फ्री

दिल्ली कूच- इंटरनेट बंद- बॉर्डर पर डटे किसान- पंजाब में टोल कराएं फ्री

अंबाला। दिल्ली कूच आंदोलन के छठे दिन भी किसान पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। केंद्र के साथ होने वाली किसानों की मीटिंग पर लगी निगाहों के बीच पंजाब में टोल फ्री करा रखा है। 19 फरवरी तक इंटरनेट बंद होने से लोगों की गतिविधियां प्रभावित हो रही है।

रविवार को भी किसान आंदोलन के छठे दिन राजधानी कूच के लिए निकले किसानों का पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर जमावड़ा लगा हुआ है। केंद्र की किसानों के साथ आज शाम होने वाली मीटिंग को लेकर आम लोगों की भी निगाहें लगी हुई है, क्योंकि इससे पहले 8, 12 एवं 15 फरवरी को आयोजित की गई बैठकें पूरी तरह बेनतीजा रही है। आज हुई बैठक में फैसला नहीं हुआ तो किसान दिल्ली कुछ करने के एलान पर अड़े हुए हैं।

उधर हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप की ओर से कुरुक्षेत्र में दोपहर के समय किसान -खाप पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में लिए गए फैसले के बाद आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया जाएगा।

epmty
epmty
Top