राजभर की बधाई कर रही मनोरंजन-चंद्रयान के ज्ञान को लेकर हो रहे ट्रोल

राजभर की बधाई कर रही मनोरंजन-चंद्रयान के ज्ञान को लेकर हो रहे ट्रोल

लखनऊ। चंद्रयान- 3 सफलतापूर्वक चांद पर पहुंचते हुए अपने काम को स्टार्ट कर चुका है। चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर के लोगों में गर्व एवं खुशी का माहौल व्याप्त है। तमाम बड़े राजनेतिक इसरो के वैज्ञानिकों को इस कामयाबी की बधाई देते नहीं थक रहे हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर द्वारा दिया गया बयान अब लोगों के मनोरंजन का साधन बन रहा है। चंद्रयान के अपने ज्ञान को लेकर ओपी राजभर खूब ट्रोल किये जा रहे हैं।

दरअसल चंद्रयान- 3 की चांद पर लैंडिंग की सफलता को लेकर जब बुधवार को समूचा देश एक राय होकर पूजा अर्चना कर रहा था। इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कह दिया कि मैं भारत के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई-नई खोज कर रहे हैं। चंद्रयान 3 के लिए हम इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रयान- 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है उसके बाद पूरे देश को उसका स्वागत करना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ओमप्रकाश राजभर के इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। ट्विटर पर नवीन नामक एक यूजर ने लिखा है कि इनसे सिर्फ जातियों के नाम गिनवाया करो। इनके पास बुद्धि भी नहीं है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा है कि एक जगह टिकते नहीं, इसलिए इनकी बुद्धि खत्म हो गई है। एक अन्य यूजर्स लिखता है कि जातिवाद की यही सच्चाई है कि जो व्यक्ति जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकता है, उससे कैसे उम्मीद की जाए कि वह देश की तरक्की और खुशहाली के लिए सोच सकता है। हिमांशु नाम के यूजर्स ने इन सबसे चार कदम आगे जाते हुए लिखा है कि पिसरका चच्चा की बुद्धि 6.00 बजे खुली है। तभी चंद्रयान की जमीन पर लैंडिंग करवा रहे हैं। जय हो पियरका चच्चा।

epmty
epmty
Top