ममता ने बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र पर साधा निशाना

ममता ने बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र पर साधा निशाना

पणजी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अच्छे दिन सिवाय झूठ के अलावा और कुछ भी नहीं है।

सुश्री ममता ने यहां एक समारोह कहा, "पेट्रोल, डीजल की कीमतों सबसे उच्चतम स्तर पर है। निर्यात में कमी आई है। बेरोजगारी भी अपने चरम पर है। भाजपा के अच्छे दिन का नारा महज एक झूठ है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को किसानों की भी कोई फिक्र नहीं है, जो कई महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर मोदी सरकार के आंकड़ें फर्जी हैं। अब तक सिर्फ 29 फीसदी लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है। सुश्री बनर्जी ने कहा प्रधानमंत्री राहत कोष को लेकर भी कुछ स्पष्ट नहीं है।


वार्ता

epmty
epmty
Top