कांग्रेस के आएंगे लवली दिन?-संसदीय चुनाव से पहले खेला मास्टर स्ट्रोक

कांग्रेस के आएंगे लवली दिन?-संसदीय चुनाव से पहले खेला मास्टर स्ट्रोक

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के लवली दिन लाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए अरविंदर को कमान सौंप गई है।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस की ओर से किए गए एक बड़े ऐलान के बाद दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप गई है। अनिल चौधरी के स्थान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस को अब अपने लवली दिन आने की आस होगी।

जानकारी मिल रही है कि नये प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अरविंदर सिंह लवली की दिल्ली की राजनीति पर अच्छी पकड़ है।

पार्टी के संगठनीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किए गए नियुक्ति पत्र के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को अनिल कुमार के स्थान पर दिल्ली में पार्टी की कमान सौंप गई है। वर्ष 2020 के मार्च महीने में मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने पार्टी की जिम्मेदारी संभाली थी।

epmty
epmty
Top