लोकसभा चुनाव 2024- हरेंद्र मलिक के मुख्य चुनावी दफ्तर का उद्घाटन

लोकसभा चुनाव 2024- हरेंद्र मलिक के मुख्य चुनावी दफ्तर का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से इलेक्शन लड़ रहे सपा उम्मीदवार हरेंद्र मलिक के चुनावी दफ्तर का भारी करतल ध्वनि के बीच उद्घाटन किया गया। इससे पहले गठबंधन प्रत्याशी के नामांकन में हजारों कार्यकर्ता उमड़े और उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

मंगलवार को इंडिया गठबंधन के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक द्वारा नामांकन किया गया तथा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी व सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने नामांकन से पूर्व टाउन हॉल स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, मालवीय चौक पर पंडित मदन मोहन मालवीय व कचहरी स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर अपना नामांकन किया।

नामांकन करते समय पत्रकारों से मुखातिब हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक ने कहा कि मुजफ्फरनगर की जनता पिछले 10 वर्षों से भाजपा के जनप्रतिनिधियों से अपमान व अहंकार के अलावा कुछ नहीं पा सकी है। जिले में विकास व रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल डबल ताकत के साथ उद्योगपतियों से अवैध चंदा वसूलकर उनको देश के संसाधन लूटने की छूट देती रही है। आज किसान मजदूर नौजवान का भविष्य भाजपा सरकार ने चंद उद्योगपतियों के इशारे पर अंधकार में कर दिया है।


उन्होंने दावा किया कि मतदाता अपने साथ हुए छल, जातिगत भेदभाव, आरक्षण पर चोट तथा अपने साथ हुए अपमान व इनके अहंकार का बदला लेकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगी। उन्होंने कहा मेरे दरवाजे जनता के सम्मान व उनकी हकों की आवाज़ के लिए हर वक्त खुले हुए हैं। सपा कार्यालय महावीर चौक पर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, आप जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान द्वारा हजारों कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया। सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि उनको मिल रही सूचनाओं में बीएलओ सुपरवाइजर पर इंडिया गठबंधन समर्थक मतदाताओं की वोट काटने का भाजपा नेताओं द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। प्रशासन इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान दें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अंतिम वोटर लिस्ट में किसी भी छेड़छाड़ को इंडिया गठबंधन दल के नेता कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी मतदाताओं तक पहुंचकर देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए हो रहे चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए साथ आए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि भाजपा कहती थी कि विदेशों से भारत का धन वापस लाएंगे, लेकिन चंदे की आड़ में उन्होंने अवैध धंधे करने वालों से भी चंदा वसूल कर देश को लूटने की खुली छूट देकर घोटालों में पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में अपील करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आप नेता अरविंद केजरीवाल सहित इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरनगर लोकसभा पर हरेंन्द्र मलिक को रिकार्ड मतों से चुनाव में जीत दिलाए।

कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, सपा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुकेश चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी, सपा प्रदेश सचिव बृजलाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, आप जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, कांग्रेस नेता सतीश शर्मा, तारिक कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुफरान काजमी, महफूज राणा, बृजभूषण शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता मुफ्ती जुल्फिकार, अब्दुल्ला राणा, सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी, सपा नेता साजिद हसन, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, सरदार देवेंद्र सिंह खालसा, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक कांग्रेस नेता सतीश गर्ग, सतीश शर्मा, हाजी इंतसार, दिलशाद त्यागी, महताब आलम, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, अलीम सिद्दीकी, सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी,अब्दुल्ला कुरेशी, इरशाद गुर्जर, इमरान सिद्दीकी, तहसीन मंसूरी, सतीश गुर्जर, विनय पाल, मौलाना नजर मोहम्मद, दर्शन सिंह, पंडित सत्यदेव शर्मा, शमशेर मलिक, संदीप पाल, सचिन पाल, राशिद मलिक, कांग्रेस नेता सैयद मतलूब, कांगेस नेत्री मेहराज जंहा, सपा नेत्री विभा चौधरी, सभासद वाजिद मलिक, सभासद सुंदर सिंह, सभासद शहजाद अली, कांग्रेस सभासद नौशाद पहलवान, सभासद फखरुद्दीन त्यागी, सभासद शाहिद आलम, हसीब राणा आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुर सुखपाल सिंह, नौशाद अली, कपिल मलिक, धनवीर कश्यप, नरेश पाल, अनिल कश्यप, अजय चौधरी, कुलदीप तोमर, पवन पाल सगीर मलिक, धीरज महेश्वरी, मास्टर अल्ताफ खान, लोकेश कश्यप, मीर हसन, हारुण खान, वसीम राणा, राजबल राणा एडवोकेट, मास्टर खुर्शीद, संजय राणा, रामपाल सिंह पाल, अमलेश शर्मा, रमेश चंद शर्मा, डॉक्टर नूर हसन सलमानी, नदीम मुखिया, नदीम मलिक, हुसैन राणा, सत्यवीर त्यागी, पंकज सैनी, इरफान टेंपो, नियाज़ हैदर, अरशद खान सहित इंडिया गठबंधन दलों के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top