हेमंत के सारे वायदों की तरह नियुक्ति वर्ष का वादा भी फेल : भाजपा

हेमंत के सारे वायदों की तरह नियुक्ति वर्ष का वादा भी फेल : भाजपा

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड ने राज्य की हेमन्त सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सोवमार को कहा कि प्रदेश की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो),कांग्रेस एवं अन्य दलो की गठबंधन वाली हेमन्त सरकार अपने सत्ता में आने के पूर्व के वादे या सरकार बनने के बाद की घोषणाओं में से किसी एक पर भी अमल नहीं किया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने आज यहां कहा कि चाहे पांच लाख युवाओ को हर साल रोजगार की बात हो, बेरोजगारी भत्ता देने को बात हो,गरीबो को तीन कमरे का घर देने की बात हो, किसानों को पचीस सौ रुपये धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य कई वादे हो, इन्ही वादे की तरह सरकार का 2021 नियुक्ति वर्ष घोषणा भी फेल होता नजर रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि साल गुजरने को ,मात्र एक महीने बचे है लेकिन सरकार के तरफ से नियुक्तियों के लिए अभी तक कोई पहल दिख नही रहा ना ही अभी तक कोई इस सम्बन्ध में विज्ञापन प्रकाशित किया गया है,यह सरकार अपने सारे वादे और घोषणाओं को पूरा ना कर जनता को ठगने का काम किया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top