जीवन बदलने के अभियान को मिल रहा जनता का समर्थनः शर्मा

जीवन बदलने के अभियान को मिल रहा जनता का समर्थनः शर्मा

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि देश में होने वाले चुनावों में भाजपा लगातार विजय हासिल कर रही है। इससे स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे गुड गवर्नेंस और गरीबों का जीवन बदलने के अभियान को अपना समर्थन दे रही है।

शर्मा ने यह बात आज त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभाओं के चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें गरीब कल्याण की जो योजनाएं चला रही हैं, जनता उन पर विश्वास करती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जिस तरह से संगठन तंत्र को मजबूत किया है और प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाया है, जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मेहनत कर रहे हैं, पार्टी की लगातार हो रही जीत इसी का परिणाम है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि त्रिपुरा, नगालैण्ड और मेघालय में हुए चुनावों के जो परिणाम आए हैं, उनमें भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। नागालैण्ड में भाजपा अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में पिछले चुनावों में पार्टी को सीटें मिली थीं, इस बार उससे ज्यादा सीटें मिली हैं और पार्टी का वोट शेयर भी बढ़ा है। यह दर्शाता है कि देश में प्रधानमंत्रीमोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के जिस मंत्र पर चल रही है, उस पर जनता विश्वास कर रही है।

शर्मा ने आशा जताई कि वर्ष 2023 में होने जा रहे राज्य विधानसभा के चुनाव तथा 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में भी पार्टी ऐतिहासिक सफलता करेगी तथा देश में फिर एक बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मिली विजय के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा तथा तीनों राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

epmty
epmty
Top