राहुल गांधी को भेजी चिट्ठी- लिखा उड़ा देंगे बम से-मचा हड़कंप

राहुल गांधी को भेजी चिट्ठी- लिखा उड़ा देंगे बम से-मचा हड़कंप

नई दिल्ली। देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने के लिए निकले कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी को दी गई बम से उडाने की धमकी के बाद अब चौतरफा हड़कंप मचा गया है। राहुल गांधी को भेजी गई चिट्ठी में धमकी दी गई है कि कांग्रेस नेता को बम से उड़ा दिया जाएगा।

शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भेजी गई चिट्ठी के माध्यम से कांगेस नेता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आते ही राजनैतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गुजरात के इंदौर से कांग्रेस सांसद को भेजी गई चिट्ठी में लिखा गया है कि कांग्रेस नेता को बम से उड़ा दिया जाएगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने को निकले हैं। कन्याकुमारी से आरंभ हुई राहुल गांधी की भारत यात्रा जोड़ो यात्रा आगामी 24 नवंबर को इंदौर पहुंचने जा रही है। धमकी भरी चिट्ठी मिलते ही सक्रिय हुए पुलिस अफसरों ने अब कांग्रेस नेता को चिट्ठी भेजने वाले की तलाश के लिए दौड़-धूप शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top