बोले नेता प्रतिपक्ष- BJP वालो के लिए महंगाई हो गई है भौजाई और महबूब

बोले नेता प्रतिपक्ष- BJP वालो के लिए महंगाई हो गई है भौजाई और महबूब

रांची। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले पहले गाते थे महंगाई डायन है..., उनके लिए महंगाई अब हो गई है भौजाई और महबूब हो गई।


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को रांची स्थित कार्निवाल हॉल में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर पहुंच गया है, सब लोग परेशान है। युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है। किसान तबाह और परेशान है, प्रधानमंत्री को पूंजीपतियों से मुलाकात का वक्त है, लेकिन किसानों से मिलने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है, देश को झारखंड जितना कुछ देता है, उस अनुपात में झारखंड को केंद्र सरकार वापस नहीं कर रही है। झारखंड के साथ पक्षपात किया जा रहा है। इसी तरह का पक्षपात राजद के शासनकाल में केंद्र सरकार की ओर से बिहार का भी किया जाता था। बिहार की कहानी सबको पता है, किसी को बताने की जरूरत नहीं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वह पुराने बिहार को विकसित करने आए हैं। झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है। यहां के विकास को केंद्र सरकार ने रोक रखा है। केंद्र की जो देनदारी है, उसे केंद्र लौटाती नहीं है। वे चाहते हैं कि झारखंड मजबूत बने। यह कार्य स्पष्ट विजन और समेकित प्रयास से होगा। पुराने कार्यकर्ता फिर से जुट जाएं ताकि संगठन मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि जब झामुमो, कांग्रेस मजबूत होंगे तो राजद भी मजबूत होगा।

epmty
epmty
Top