लालू फिर से बने राजद अध्यक्ष- बैठक में अव्यवस्था का माहौल

लालू फिर से बने राजद अध्यक्ष- बैठक में अव्यवस्था का माहौल

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को यहां पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पार्टी का पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनका निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया।

लालू प्रसाद यादव 12वीं बार पार्टी के अध्यक्ष चुने गये हैं। राजधानी के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस बैठक में सरकार की विदेश एवं आर्थिक नीति की आलोचना की गयी।

बैठक के दौरान कई बार भारी अव्यवस्था का माहौल नजर आया। लालू प्रसाद यादव के पुत्र और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भाई तेजप्रताप यादव बैठक से यह कहते हुए वॉकआउट कर गये कि उन्हें उनके निजी सहायक और उनकी बहन को राजद के महासचिव श्याम रजक ने गाली दी। तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने केवल बैठक की कार्यक्रम और एजेंडा के बारे में रजक से जानकारी लेनी चाही थी, इसपर उन्होंने उन्हें गाली दी। उन्होंने कहा कि उनके पास इसका ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है जिसे वह बिहार की जनता के सामने खोलेंगे। उन्होंने कहा कि रजक जैसे भाजपाई और आरएसएस के लोगों को राजद से बाहर कर दिया जाना चाहिए।

बैठक में बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के ना दिखने के भी चर्चा थी। जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने हाल में पार्टी के दबाव के बीच मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसे बाद में मंजूर कर लिया गया। बताया जाता है कि जगदानंद सिंह अपने पुत्र के इस्तीफा सवीकार किये जाने से नाखुश हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top