हज कमेटी सदस्य बनने पर कुल हिन्द जमीयत उल कुरैश ने नफीस का किया सम्मान

हज कमेटी सदस्य बनने पर कुल हिन्द जमीयत उल कुरैश ने नफीस का किया सम्मान

मेरठ। उत्तराखंड हज कमेटी का सदस्य बनने पर नफीस अहमद का कुल हिन्द जमीयत उल कुरैश एक्शन कमेटी के उत्तर भारत के कन्वीनर सलीम कुरैशी ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए अपने आवास पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सलीम अहमद ने सदस्य नफीस अहमद को संगठन के कार्यों से अवगत कराते हुए उनसे कुल हिन्द जमीयत उल कुरैश (एक्शन कमेटी) से जुड़कर समाज के लिए काम करने को प्रेरित किया। जिस पर उन्होंने हामी भरकर संगठन के लिए काम करने को कहा।


गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तराखंड सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए 11 सदस्य राज्य हज कमेटी का गठन किया था। जिसमें भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय नफीस अहमद को राज्य हज कमेटी में सदस्य बनाया है। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एल फ़ैनई ने 7 जनवरी 2022 को अधिसूचना जारी करते हुए 11 सदस्य की राज्य हज कमेटी का गठन किया है। उत्तराखंड के राज्यपाल ने इस राज्य हज कमेटी का गठन किया है। जिसमें लगभग 25 वर्षों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले नफीस अहमद को भी सदस्य बनाया गया है।


उत्तराखंड राज्य हज कमेटी में सदस्य बनाए गए नफीस अहमद लगभग 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते चले आ रहे हैं। उत्तराखंड बनने से पहले वह मुजफ्फरनगर जनपद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष तथा उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं। उत्तराखंड बनने के बाद नफीस अहमद ने देहरादून में रहकर ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। लगभग 20 वर्षों से वे उत्तराखंड में रहकर पार्टी संगठन के लिए काम करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय हैं।

epmty
epmty
Top