कोविंद 28 को सहारनपुर में करेंगे पंडित विश्वंभर सिंह द्वार का लोकार्पण

कोविंद 28 को सहारनपुर में करेंगे पंडित विश्वंभर सिंह द्वार का लोकार्पण

सहारनपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 नवंबर को सहारनपुर में समाज सुधारक पंडित विश्वंभर सिंह द्वार व मार्ग का लोकार्पण करेंगे। नगर निगम और मोक्षायतन योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविन्द और पुत्री स्वाति भी होंगी।

ज्ञातव्य है कि बिहार के जलगोविंद स्थित प्रसिद्ध वैष्णव मठ की महंताई छोड़कर महर्षि दयानंद के शिष्य बन आर्य समाज का रास्ता थामने वाले पंडित विश्वंभर नगर के पहले शिक्षक थे जिन्हे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन ने प्रदान किया था। कोविन्द राष्ट्रपति बनने से पहले बिहार के राज्यपाल के रूप में जलगोविन्द मठ के दर्शन कर चुके हैं। जिसके महंत पंडित जी हुआ करते थे।

महापौर संजीव वालिया ने बताया कि सहारनपुर नगर निगम ने शिक्षकों के प्रति सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षक, समाज सुधारक व सेनानी पंडित विश्वंभर सिंह के निवास की ओर जाने वाले बेरी बाग स्थित मार्ग का नामकरण उनके नाम पर करते हुए भव्य राष्ट्र निर्माता पंडित विश्वंभरसिंह द्वार का निर्माण किया है, जिसका लोकार्पण निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे।

epmty
epmty
Top