किसान महापंचायत 22 नवंबर तक के लिए स्थगित

किसान महापंचायत 22 नवंबर तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। किसान मोर्चा के नेता योगेन्द्र यादव ने कहा है कि 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले लखनऊ किसान महापंचायत को मौजूदा मौसम की स्थिति और फसल के मौसम के कारण 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

नेता योगेन्द्र यादव ने गुरुवार को यहां ट्वीट कर कहा, "26 अक्टूबर को होने वाली लखनऊ किसान महापंचायत को वर्तमान मौसम की स्थिति जिसकी सबसे अधिक मार किसान झेल रहा है व फसल के मौसम के कारण 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।'

नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी की बर्ख़ास्तगी और गिरफ्तारी के लिए 26 अक्टूबर को विरोध धरने आयोजित किये जाएंगे।


वार्ता

epmty
epmty
Top