किसान महापंचायत- किसान नेताओं के घर बने पुलिस छावनी

किसान महापंचायत- किसान नेताओं के घर बने पुलिस छावनी

मेरठ। राजधानी दिल्ली में महिला पहलवानों के समर्थन में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर अतिरिक्त चौकसी बरत रही पुलिस ने किसान नेताओं को उनके घरों पर नजर बंद कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय लोकदल एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं के घरों के बाहर पुलिस का तगड़ा पहरा बैठा दिया गया है।

रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में नई संसद भवन के सम्मुख महिला पहलवानों के समर्थन में आहूत किसान महापंचायत को लेकर सक्रियता बरत रही पुलिस ने किसान नेताओं को महापंचायत में जाने से रोकने के मद्देनजर उन्हें उनके घरों पर नजर बंद कर दिया है। मेरठ शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय लोकदल एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं के घरों के पर पुलिस का तगड़ा पहरा बैठा दिया है।

भारतीय किसान यूनियन के कई नेता हाउस अरेस्ट किए गए हैं। किसान महापंचायत को लेकर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जिससे किसान महापंचायत में जाकर किसानों का जमावड़ा नहीं लग सके। किसानों को महापंचायत में जाने से रोकने के लिए इलाके के हाईवे तथा अन्य मुख्य मार्गों पर जगह जगह पुलिस ने अपना डेरा डाल रखा है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग करते हुए करीब जांच-पड़ताल के बाद वाहनों को इधर से उधर भेजा जा रहा है।

epmty
epmty
Top