रामलीला मैदान पर किसान महापंचायत- जुट रहे देशभर के अन्नदाता

रामलीला मैदान पर किसान महापंचायत- जुट रहे देशभर के अन्नदाता

नई दिल्ली। राजधानी के रामलीला मैदान पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाई गई किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए देशभर के किसान विभिन्न स्थानों से राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान पर आज किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें शामिल होने के लिए देशभर के किसानों का हुजूम राजधानी में उमड़ रहा हैं। विभिन्न स्थानों से किसान अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली एवं रेलगाड़ियों में सवार होकर रामलीला मैदान पर पहुंच रहे हैं।

किसानों के राजधानी में जमावड़े से दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह अब जाम के हालात उत्पन्न हो रहे हैं। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कहा गया है कि किसानों को अगर महापंचायत में आने से रोकने की पुलिस द्वारा कोशिशें की गई तो मुश्किल और अधिक बढ़ सकती है।

epmty
epmty
Top