खतौली उपचुनाव पर फिर कवाल कांड की छांव- गौरव की मां लड़ेगी इलेक्शन

खतौली उपचुनाव पर फिर कवाल कांड की छांव- गौरव की मां लड़ेगी इलेक्शन

मुजफ्फरनगर। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के कवाल में हुए दंगों की वजह से दोषी ठहराए गए विधायक की सदस्यता चले जाने के बाद खतौली सीट पर अब उपचुनाव हो रहा है। लेकिन खतौली सीट के इस उपचुनाव पर अब एक बार फिर से कवाल कांड की छाया पढ़ने जा रही है। कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां ने अब इस सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। बीजेपी के ऊपर अपने बेटे की हत्या को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गौरव की मां ने अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है।

शुक्रवार को खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में उस समय भारी गर्माहट आ गई, जब जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में हुए दंगों में मारे गए गौरव की मां ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बेटे की मौत के बाद जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रह रहे दिवंगत गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव कवाल में उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2013 में की गई इस हत्या के बाद भाजपा नेताओं द्वारा उनकी और उनके परिवार की कोई सहायता नहीं की गई है। जिसके चलते बेटे की मौत के बावजूद उन्हें और उनके परिवार को अदालतों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि गांव कवाल में हुए दंगों के बाद सत्ता का सुख भोग रही भाजपा की पोल खोलने के लिए अब उपचुनाव में उतरने के अलावा उनके सामने कोई रास्ता नहीं रह गया है। उन्होंने खतौली उपचुनाव में गौरव की मां को निर्दलीय इलेक्शन लड़ने का ऐलान किया है।

epmty
epmty
Top