केजरीवाल ने दिया ट्रंप करार- हार के बाद भी कुर्सी से चिपकी रहेगी BJP

केजरीवाल ने दिया ट्रंप करार- हार के बाद भी कुर्सी से चिपकी रहेगी BJP

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ के नगर निगम मेयर के पद का चुनाव हारने के बाद बीजेपी के ऊपर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा EVM में गड़बड़ी करने के साथ मतदाता सूचियां में हेराफेरी करती है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद भी भाजपा अपनी सीट नहीं छोड़ेगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को बेईमान करार देते हुए कहा है कि चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी भी हद तक जा सकती है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी EVM में गड़बड़ी करने के साथ-साथ मतदाता सूचियां में भी हेराफेरी करती है।

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अगर भगवान की कृपा से इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव जीत जाता है तो अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप की तरह भारतीय जनता पार्टी सीट नहीं छोड़ेगी और कुर्सी से चिपकी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप पर नवंबर 2020 में हुए इलेक्शन के दौरान देश में राष्ट्रपति का चुनाव हारने के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया जा चुका है।

epmty
epmty
Top