बोली कंगना कांग्रेस ने देश का कबाड़ा करके रख दिया था- लेकिन PM ने...

बोली कंगना कांग्रेस ने देश का कबाड़ा करके रख दिया था- लेकिन PM ने...

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र के सेवक के रूप में यहां की जनता की सेवा करेंगी। कांग्रेस के लोग उनके बारे में दुष्प्रचार करने में लगे हैं।

कंगना ने कहा कि स्पष्ट किया कि मंडी में उनका कार्यालय होगा। यह बात उन्होंने मंगलवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत शिवाबदार में द्रंग मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने देश का कबाड़ा करके रख दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालने के बाद आज इसे विकास के पथ पर अग्रणी बनाया है। वहीं, कंगना ने द्रंग पहुंचने पर यहां अपनी कई पीढ़ियों पहले की रिश्तेदारी भी निकाल ली।

इससे पहले कंगना ने माता घटासनी के मंदिर में माथा टेका। उनके साथ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व मंत्री एवं मंडी संसदीय सीट के प्रभारी गोबिंद ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और भाजपा नेता ज्योति कपूर सहित अन्य नेता मौजूद थे।

epmty
epmty
Top