जयंत ने कसा भाजपा पर तंज- बोले भाजपा सरकार का होगा इस बार सफाया

जयंत ने कसा भाजपा पर तंज- बोले भाजपा सरकार का होगा इस बार सफाया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने जनभावना और जन सहमति से अपना घोषणा पत्र तैयार किया है। हमारे लिए बेरोजगारी, किसानी, महंगाई और शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में अभी भी हमारे किसान भाईयों के हजारों करोड़ रुपए बकाया हैं, लेकिन मुख्यमंत्री उनके भुगतान पर बात नहीं कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान आंदोलन के जरिए हमारे किसान भाइयों ने लोकतंत्र की परिभाषा और अस्तित्व को बरकरार रखा है। यह सफल आंदोलन हमारे देश के किसानों की बदौलत रहा है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने रविवार को कहा कि किसानों के हक में सरकार ने कोई विशेष काम नहीं किया है, जिससे किसान वर्ग उन पर भरोसा करे। जब तक प्रशासन में शिष्टाचार की भावना सृजित नहीं की जाएगी तब तक प्रदेश से कुव्यवस्था को नहीं हटाया जा सकता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कुव्यवस्था पूरे प्रदेश में फैलाई हैं, हमारी सरकार बनने के बाद उसमें सुधार कर पूर्णरूप से व्यवस्थित किया जाएगा। भाजपा सरकार तैयारी में है कि उन्हें मौका मिला तो वे किसानों के विरुद्ध, कानून जारी करें। लेकिन हम और हमारी जनता इसबार भाजपा को किसी भी तरह के गलत मनसूबे में सफल नहीं होने देंगे। इस बार भाजपा का सफ़ाया ही प्रदेश के लिए उचित विकल्प है। जनता भाजपा को अगामी विधानसभा चुनाव में उनका सफाया करके उनसे शहिद किसानों का बदला लेगी।



epmty
epmty
Top