किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर गुस्से में जयंत चौधरी

किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर गुस्से में जयंत चौधरी

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का घेराव करने जा रहे थे। तब हरियाणा के ही करनाल में पुलिस द्वारा उनको रोकने की कोशिश गई। जब किसान नहीं रुके तब हरियाणा पुलिस ने किसानों पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई किसानो के सर फूट गए।


जब घायल किसानों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि ऐसे दृश्य देखकर खून खौल उठता है। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा में अगर कोई किसान की औलाद है तो वह आज भाजपा को लात मारकर बाहर आ जाए।

epmty
epmty
Top