जयंत चौधरी को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी- निर्विरोध निर्वाचित हुए..

जयंत चौधरी को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी- निर्विरोध निर्वाचित हुए..

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल की कमान एक बार फिर से चौधरी जयंत सिंह के हाथों में सौंपी गई है। निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए चौधरी जयंत सिंह अब एक बार फिर से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर पहुंचाते हुए रालोद को जन-जन की पार्टी बनाने का काम करेंगे।

शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के नई दिल्ली शाहजहां रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव 2022-25 की चुनाव प्रक्रिया को संपन्न किया गया। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए शिव करण सिंह ने चौधरी जयंत सिंह को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया है।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद चौधरी जयंत सिंह ने दफ्तर में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह एवं स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 14 फरवरी 2023 को कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली में आयोजित किए जाने का ऐलान किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में राजनीतिक एवं आर्थिक ज्वलंत सवालों पर चर्चा की जाएगी।

epmty
epmty
Top