अयोध्या दर्शन के बजाय विधायकों संग अखिलेश जाएंगे शिव मंदिर

अयोध्या दर्शन के बजाय विधायकों संग अखिलेश जाएंगे शिव मंदिर

लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की ओर से मुख्यमंत्री के कहने पर विधायकों को दिए गए अयोध्या दर्शन के न्योते से किनारा करने वाले समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो ने अपने विधायकों के साथ शिव मंदिर जाने का ऐलान किया है।

भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या दर्शन के जवाब में 11 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने दर्जनों सपा विधायकों के साथ इटावा स्थित केदारेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिल रही खबरों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने विधायकों के साथ रविवार की देर शाम लखनऊ से इटावा के लिए रवाना होंगे। इटावा में लायन सफारी के पास फिलहाल निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर में पहुंचकर अखिलेश यादव भगवान शिव का दर्शन पूजन करेंगे। उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश के विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की ओर से अयोध्या में श्री राम मंदिर में दर्शन का निमंत्रण दिया गया है।

मुख्यमंत्री की ओर से उन्होंने विधायकों को अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया है, लेकिन किसी सदस्य का अयोध्या चलना बाध्यकारी नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष के इस आमंत्रण के बाद सपा सदस्यों के बयान भी सामने आए हैं। रामलला दर्शन के निमंत्रण को समाजवादी पार्टी के उनकी ओर से स्वीकार नहीं किया गया है।

epmty
epmty
Top