भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है भारी समर्थन-पटोले

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है भारी समर्थन-पटोले

मुबंई, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरु की गई भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

पटोले ने कहा कि पदयात्रा में सभी जातियों और धर्मों के लोग भाग ले रहे हैं और दुनिया ने भी इस पदयात्रा का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार तानाशाही तरीके से शासन कर रही है और लोग इससे थक चुके हैं। पटोले ने कहा कि भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था जैसी लोगों की मुख्य समस्याओं पर बात करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए इस पार्टी के नेता भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना करके और लोगों का ध्यान भटकाकर अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रहे है।

epmty
epmty
Top