तिरंगा बाइक रैली में सांसद एवं डीएम ने किया घर-घर तिरंगे का आह्वान

तिरंगा बाइक रैली में सांसद एवं डीएम ने किया घर-घर तिरंगे का आह्वान
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

रिपोर्ट - उस्मान मन्नवर - विशेष संवाददाता बागपत

बागपत। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत लोगों को घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह एवं डीएम राजकमल यादव की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से आम जनमानस से घर-घर तिरंगा अभियान की सफलता का आह्वान किया गया।


आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह एवं जिलाधिकारी राजकमल यादव की अगुवाई में बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महा उत्सव मना रहा है। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह अभियान मनाया जा रहा है। जिसके चलते हुए आज जनपद में भी तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा हैं यह हम सबके गौरव का विषय हैं। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन हमारे राष्ट्र के प्रति प्रेम का गौरव बढ़ाए जाने के लिए किया गया। पीएम मोदी के निर्देश व आह्वान पर यह सब संभव हुआ है और पहली बार देश मे आजादी के अमृत महोत्सव को इतने जोश के साथ मनाया जा रहा है। जिस तरह पीएम मोदी ने कहा है घर-घर तिरंगा तो हमारी कोशिश व जिम्मेदारी भी यही है कि हर घर पर तिरंगा लहराए। जिसके चलते आज 20 हजार के करीब तिरंगों का वितरण किया जाएगा। साथ ही सांसद ने तिरंगे में तीनों रंगों का महत्व भी समझाया और लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।


तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे जिले के जिलाधिकारी राज कमल यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह' के अन्तर्गत 'हर घर तिरंगा' का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसमें हर जनपदवासी को सहभागिता करनी चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर पर राष्ट्रध्वज लहराकर बढ़ाएं देश का मान बढ़ाए। अपने घर पर ज़रूर तिरंगा फहराएं औश्र आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं। जब जब झोंका हवा का आता है, हमारा तिरंगा लहराता है। तिरंगा बाईक रैली में बागपत नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने भी पर चढ़कर हिस्सा लिया।

तिरंगा बाइक रैली जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत से रवाना होकर बड़ौत के मुख्य बाज़ार को होते हुए दिल्ली सहारनपुर हाइवे से होकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में सम्पन हुई। यात्रा में व्यापार संगठन, निजी व सरकारी स्कूल व कॉलेज छात्र, जनपद के निजी संगठन ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ,जिला उद्यान अधिकारी, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी सहित समस्त आदि अधिकारी व बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता एव गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top