छठवें चरण मे योगी सरकार के पांच मंत्रियों की अग्नि परीक्षा

छठवें चरण मे योगी सरकार के पांच मंत्रियों की अग्नि परीक्षा

बस्ती। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छठवें चरण मे योगी सरकार के पांच मंत्रियों की अग्नि परीक्षा होगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बेसिक शिक्षा मंत्री डा सतीश् चन्द्र द्विवेदी, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, राज्यमंत्री श्रीराम चौहान और राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। सबकी निगाहे योगी के मंत्रियों के सीटों पर लगी हुई है।

सिद्धार्थनगर जिले मे इटवा विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार मे बेसिक शिक्षा मन्त्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी इस बार फिर मैदान मे है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर है। सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय पूरी ताकत से मैदान मे उतर गये है। बांसी विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार मे स्वास्थ्य मन्त्री जयप्रताप सिंह मैदान मे है। इनका सामना सीधे सपा प्रत्याशी मोनू दूबे से है। बांसी विधानसभा सीट से काग्रेंस प्रत्याशी किरन शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी राधेश्याम पाण्डेय भी जीत का दावा कर रहे है लेकिन कौत जीत रहा है कौन हार रहा है, ये 10 मार्च को मतगणना के बाद पता चलेगा।

गोरखपुर के विधानसभा खजनी से (सुरक्षित) सीट से राज्यमन्त्री श्रीराम चौहान चुनाव लड़ रहे है। वह संतकबीरनगर जिले के विधानसभा घनघटा से विधायक है। खजनी विधानसभा मे लड़ाई त्रिकोणीय रहेगी लेकिन विपक्षी श्रीराम चौहान को बाहरी प्रत्याशी बता कर चुनावी अभियान को धार दे रहे है।

देवरिया की रूद्रपुर विधानसभा से राज्यमन्त्री जय प्रकाश निषाद भाजपा प्रत्याशी है। रूद्रपुर विधानसभा मे सपा ने रामभुआल निषाद को चुनाव मैदान मे तथा बसपा ने सुरेश तिवारी को मैदान मे उतारा है। तिवारी बरहज से भाजपा विधायक है। इस बार टिकट न मिलने के कारण बसपा से चुनाव मैदान मे उतर गये है।

जिले के पथरदेवा विधानसभा की लड़ाई मे बहुत ही संघर्ष है। यहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही चुनाव मैदान मे है वही सपा ने ब्रहमाशंकर त्रिपाठी को चुनाव मैदान मे उतारा है। दोनो पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच संघर्ष की लड़ाई है।

योगी के पांचो मंत्रियों की अग्नि परीक्षा शुरू हो गयी है और सभी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा प्रत्याशियों को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को होने वाली जनसभा से काफी उम्मीदें हैं। श्री मोदी बस्ती मे मण्डलीय चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगे।

वार्ता

epmty
epmty
Top