नए साल में कांग्रेस ने आप को दिया झटका-कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने थामा हाथ

नए साल में कांग्रेस ने आप को दिया झटका-कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने थामा हाथ

देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अनंतराम चौहान ने अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अनंतराम चौहान को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के भीतर अपनी अनदेखी किए जाने से अनंतराम चौहान नाराज थे और वह विकास नगर सीट से अपनी दावेदारी जता रहे थे।

आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे अनंतराम चौहान ने अपनी पार्टी की झाड़ू छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर आये अनंतराम चौहान का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के भीतर कार्यकारी अध्यक्ष की अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते वह पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष की ओर से आम आदमी पार्टी में विकास नगर सीट से अपनी दावेदारी जताई जा रही थी। उधर आम आदमी पार्टी का कहना है कि अनंतराम चौहान के पार्टी छोड़कर जाने से संगठन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के भीतर आम आदमी पार्टी की ओर से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे अनंतराम चौहान भी शामिल थे। लेकिन आज उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।



epmty
epmty
Top