ऐसे कैसे डाले वोट- वोटर लिस्ट में नहीं नाम- कांग्रेस नेता के नाम पर कलम

ऐसे कैसे डाले वोट- वोटर लिस्ट में नहीं नाम- कांग्रेस नेता के नाम पर कलम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नगर निगम के गठन के लिए 250 वार्डो में हो रहे मतदान में अनेक लोग अपने वोट डालने से वंचित हो रहे हैं। भारी ठंड के बावजूद वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में जा रहे कई मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने की वजह से वापस लौट रहे हैं। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का शिकार दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी भी हुए हैं।

रविवार को राजधानी दिल्ली में नगर निगम के सभी 250 वाडों के लिए मतदान का काम सवेरे से आरंभ हो गया था। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराए जा रहे मतदान में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता ठंड के बावजूद अपने पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग वोटर्स में ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है।

प्रथम दृष्टया मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सिमटता दिखाई दे रहा है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी जहां आम आदमी पार्टी को राजधानी दिल्ली में शराब नीति घोटाले और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर गिरे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी राजधानी दिल्ली में व्याप्त गंदगी के लिए भारतीय जनता पार्टी को कसूरवार ठहरा रही है। मतदान करने के लिए पहुंच रहे मतदाताओं में अनेक लोगों को वोटिंग किए बगैर वापस लौटना पड़ रहा है। क्योंकि अनेक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं, जिनमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी भी शामिल हैं। उनका कहना है कि वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। उधर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मतदाताओं से दिल्ली को साफ-सुथरी बनाने के लिए वोटिंग करने का आह्वान किया है।

epmty
epmty
Top