गुरमीत सिंह सोढ़ी ने छोड़ी कांग्रेस

गुरमीत सिंह सोढ़ी ने छोड़ी कांग्रेस

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस को आज एक और झटका लगा जब पूर्व मंत्री और विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

फिरोजपुर के गुरूहरसहाय से विधायक सोढ़ी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे को ट्विटर पर पोस्ट करने के साथ लिखा है कि उनसे पंजाब की घुटन और असहाय स्थिति देखी नहीं जा रही। कांग्रेस ने प्रदेश की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भावना दांव पर लगा दी है। गहरे दुख के साथ वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top