5 अगस्त को साइकिल यात्रा के जरिए खोली जाएगी सरकार की पोल- प्रमोद

5 अगस्त को साइकिल यात्रा के जरिए खोली जाएगी सरकार की पोल- प्रमोद
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। समाजवादी चिंतक और छोटे लोहिया के नाम से मशहूर पंडित जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर सपा द्वारा साइकिल यात्रा निकालकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी। साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा द्वारा प्रदेश व्यापी सरकार का पोल खोल अभियान भी शुरू किया जाएगा।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया है कि आगामी 5 अगस्त को समाजवादी आंदोलन के नेता पँडित जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं की पोल खोलने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेशव्यापी आह्वान पर साईकिल यात्रा निकाली जाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देश दिये गये है कि प्रत्येक तहसील व विधानसभा क्षेत्र में सफल प्रभावी साइकिल यात्रा 60 से अधिक स्थानों से शुरू होकर जनपद के सभी कस्बो व गांवो से होकर गुजरेगी।

हाईकमान की ओर से प्रदेश के सभी जनपदों में सपा की साईकिल यात्रा की सफलता के लिए वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाये जाने के क्रम में मुजफ्फरनगर में सपा साईकिल यात्रा का प्रभारी सपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी एडवोकेट को बनाया गया है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को सपा साईकिल यात्रा का प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top