सपा के झंडे वाली सरकार लाएगी विकास- प्रमोद त्यागी

सपा के झंडे वाली सरकार लाएगी विकास- प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चलाए जा रहे झंडा लगाओ अभियान को गति प्रदान करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव के आवास पर पार्टी का झंडा लगाने के बाद कहा कि सपा के झंडे वाली सरकार उत्तर प्रदेश में विकास का दौर लेकर आयेगी। उत्तर प्रदेश का मतदाता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार के रूप में उसके झंडे को लहराने जा रहे है।

शनिवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निवास व वाहनों पर सपा का झंडा लगाओ अभियान के अंतर्गत सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने नुमाइश कैंप क्षेत्र में सपा व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुमित खेड़ा के आवास पर सपा का झंडा लहराया। झंडा लगाओ अभियान के अंतर्गत सपा नेता सुमित खेड़ा के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि यूपी में रुके हुए विकास को शुरू करने, जातिगत भेदभाव बेरोजगारी को दूर करने,महंगाई को रोकने, युवाओं को नौकरी रोजगार देने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में सपा का झंडा उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के रूप में लहराने जा रहा है।

इस मौके पर मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप राणा, सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रागीब कुरैशी, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,युवा सपा नेता सलमान त्यागी,गौरव मुंडे, सागर कश्यप सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top