सरकारी दफ्तर वाले भी चाहते है अखिलेश यादव बने 2022 में CM

सरकारी दफ्तर वाले भी चाहते है अखिलेश यादव बने 2022 में CM

मुजफ्फरनगर। यूपी पुलिस की नौकरी से रिटायर निरीक्षक सैयद अली अब्बास काजमी जिन्होंने विगत दिनों सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की थी , आज अपने जनपद में पहुंचने पर उनके समर्थकों ने भारी तादाद में पहुंचकर जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया।



सपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत सभा में अपने संबोधन में अली अब्बास काजमी ने कहां कि अपने वक्त में उन्होंने बहुत सरकार बनते जाते देखी लेकिन अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में जो छात्र नौजवान मजदूर किसान व प्रदेश के विकास के लिए किया, आज तक कोई नहीं कर पाया। सपा सरकार ने हमेशा सबको सम्मान के साथ सबको समान रूप से विकास दिया, इसलिए ही आज जनता के साथ साथ सरकारी मशीनरी से जुड़े लोग भी प्रदेश की भलाई के लिए फिर से अखिलेश यादव को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। अली अब्बास काज़मी ने कहा कि वह किसी की आलोचना करने में नही अपनी पार्टी की अच्छाइयां जताने में ही अपनी ताकत लगाएंगे।


सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नियत को किसान मुद्दे पर ही देश की जनता ने पूरी तरह परख लिया है किसान व जनविरोधी कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों की ठंड के कारण शहादत की संख्या सैकड़ा में है लेकिन अपने चहेते उद्योगपतियों को खुश करने के लिए वह काले कानून वापस लेने को तैयार नहीं है उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की चाहत के आगे मोदी सरकार किसानों की लाशों को गिरते हुए देख रही है जो कृषि प्रधान देश के लिए इतिहास की सबसे जालिम सरकार साबित हो रही है ऐसी सरकार को अब एक भी दिन सरकार चलाने का अधिकार नहीं रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि आने वाला वक्त समाजवादियों का है भाजपा सरकार जितना जुल्म करेगी जनता उसको उतने ही बड़े अंतर से चुनाव में पराजित करेगी।

स्वागत सभा का संचालन करते हुए सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि छात्र नोजवान किसान मजदूर सभी को अपने हितों व प्रदेश को विकास की ओर लौटाने के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। सपा के पूर्व मीरापुर प्रत्याशी मेहराजुद्दीन व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने सैयद अली अब्बास काज़मी के सपा में आने पर पार्टी की मजबूती की आशा जताते हुए उनके समर्थकों से मिशन 2022 के तहत अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया।


सभा को सपा नेता कुशलपाल त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,मुफ़्ती जुल्फिकार,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख सपा नेता शौकत अंसारी, हारून गनी ,गोल्डी अहलावत,शमशाद अहमद, अमरनाथ पाल,पूर्व रिटायर सब इंस्पेक्टर मौ आसिफ,प्रधान जौली शाह रजा नक़वी,असद पाशा, डॉ इसरार अल्वी,सत्यदेव शर्मा,इकराम प्रधान,शाहीन बेगम,डॉ इसरार अल्वी,इरशाद जाट,तेलूराम त्यागी,राशिद मलिक उमर खान सलमान त्यागी,अकरम मलिक डॉ काजी खुर्रम आदि ने संबोधित किया।


प्रोग्राम में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सन्दीप धनगर, हाजी गुफरान तेवड़ा,सन्दीप धनगर,ठाकुर संजय सिंह सोम, बबली मेनवाल,बॉबी त्यागी, सुशील त्यागी,फरीद अहमद, मोनू जैदी,हाजी इकबाल, फखरुद्दीन चौधरी प्रधान,शाहिम हसन एडवोकेट,नईम अंसारी, अफाक पठान,नवेद रँगरेज, काज़ी सरफराज,समून चौधरी,शाहवेज कुरेशी एडबोकेट,शहजाद मेम्बर,शाहिदअली,हसीन फात्मा बेबी,जेबा परवीन,दिलशाद सिवाया, संस्कार चौधरी,इनाम साबरी, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।




epmty
epmty
Top